विकास नामदेव, शमशाबाद (विदिशा)। नटेरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दड़ौन में खेत विवाद में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लेकर उनका बेटा न्याय की आस में सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जानलेवा हमले की शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके चलते उन्हें मजबूरन इस हालत में पीड़ित को लेकर प्रशासन के पास आना पड़ा।

ये भी पढ़ें: कटनी के ग्राम कंजिया में दहशत: नदी में 3 मगरमच्छों के दिखने से मचा हड़कंप; रेस्क्यू टीम अलर्ट

खेत विवाद में कुल्हाड़ी और फरसे से हमला

शिकायतकर्ता मान सिंह मीणा ने बताया कि उनके पिता काशीराम मीणा पर गांव के ही दबंगों ने खेत के विवाद में कुल्हाड़ी और फरसे से प्राणघातक हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया।

ये भी पढ़ें: MP Police नशामुक्ति अभियान: DIG और SP ने स्कूली छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रशासनिक बेरुखी से तंग आकर बेटा अपने लहूलुहान पिता को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाई। कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासनिक एक्शन का इंतजार है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m