नीरज काकोटिया, बालाघाट। कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन से लगे मालखेड़ी गांव में बाघ के हमले में राजकुमार परते 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
READ MORE: मंत्री कृष्णा गौर के काफिले का पायलट वाहन हुआ खराब, धक्का लगाते नजर आए पुलिसकर्मी, Video वायरल
जानकारी के अनुसार, बाघ के हमले के बाद घायल राजकुमार परते किसी तरह स्वयं चलकर अपने घर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इन पर हमले के पूर्व आज सुबह ही बाघ ने चार लोगों पर हमला करने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वे भाग निकले।
बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे हमलों से बफर जोन के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे खेतों और जंगल की ओर जाने में लोगों को डर लग रहा है।
READ MORE: सिंध नदी में अवैध खनन पर NGT सख्त: 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी गठित, माना- सरकारी तंत्र खनन माफिया को रोकने में नाकाम
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, बाघ की लगातार निगरानी करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। बता दे कि पांच दिन पहले पर्रापुर में बाघ ने घर में घुसकर महिला सगुनी बाई का शिकार कर लिया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


