मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के दौरे के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस का पायलट वाहन अचानक खराब हो गया। वाहन खराब होने के बाद पुलिसकर्मी उसे पीछे से धक्का लगाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
READ MORE: यातायात पुलिस का शिकंजा: बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रही बस की जब्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप
दरअसल, टीकमगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का आधिकारिक दौरा चल रहा था। उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में आगे चलने वाला पुलिस पायलट वाहन रास्ते में ही अचानक खराब हो गया। वाहन स्टार्ट न होने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे चालू करने की कोशिश में पीछे से जोर-जोर से धक्का लगाना शुरू कर दिया।
READ MORE: सड़क पर बेसुध होकर गिरा छात्रः पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई जान, मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई पुलिसकर्मी पायलट वाहन को धक्का लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन खराब होने के बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर का काफिला बिना पायलट वाहन के ही आगे रवाना हो गया। इस घटना ने पुलिस की वाहन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


