मनोज यादव, कोरबा। गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों आरआई-पटवारी को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. मामले में पटवारी की शिकायत पर बंधक बनाने वाले चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें : आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत ने जीता शानदार गोल्ड, दीपिका ने दिलाई टीम को जीत…
घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है, जहां पहले तो जमीन सीमांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ. इसके बाद पैसा लेकर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरआई और हलका पटवारी को करीबन दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा. इसके पहले विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तो रस्सी लेकर खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली थी.
मामले में प्रार्थी हलका नोनबिर्रा पटवारी भरत चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पटवारी ने बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा में आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1 रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन करने पहुंचे थे.
विधिवत सूचना के बाद मौके पर खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर आवेदक को जानकारी दी गई. लेकिन इसके बाद ग्रामीण (एक ही परिवार के सदस्य) विवाद करने लगे. मामले में चार आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

