अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कनारदा में कथित अवैध कच्ची एवं पक्की शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी को शिकायत सौंपी है। शिकायत में ग्रामीणों ने तीन लोगों पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि कच्ची शराब सुबह करीब 4 बजे से रात 11-12 बजे तक गांव में उपलब्ध कराई जा रही है।

READ MORE: ग्वालियर में जन्मदिन पर हवाई फायरिंग: बर्थडे बॉय और ताऊ गिरफ्तार, Video वायरल 

शिकायतकर्ताओं के अनुसार सस्ती कच्ची शराब की उपलब्धता से कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। शराब के नशे में गाली-गलौज, अश्लीलता और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ने का आरोप भी लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समझाइश के बावजूद कथित शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी है।

READ MORE: जंगल के बीच अवैध शराब का खेल: बैकवाटर में नाव से पहुंची पुलिस, 80 ड्रमों में भरा 3000 लीटर महुआ लहान जब्त

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। इधर ASP अमित कुमार मिश्रा ने निश्चित कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ही महिलाएं अपने गांव को वापस लौटी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m