पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए. इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए और साधु-संतों से मुलाकात की.

अयोध्या. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए और प्रभु का आशीर्वाद लिया. इसके बाद सहवाग हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए.

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने सहवाग को मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी दी. दर्शन-पूजन के बाद सहवाग ने अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

श्रद्धालुओं में उत्साह

सहवाग के अयोध्या पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला.

सुरक्षा व्यवस्था के बीच वीरेंद्र सहवाग का दर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.