अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगाए गए आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, वल्टोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए वल्टोहा ने दावा किया है कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नजदीकियां हैं।
वल्टोहा ने लिखा, “आज सुबह उठकर मैंने देखा कि एक वीडियो क्लिप बड़े स्तर पर वायरल हो रहा है। यह क्लिप 15 अक्टूबर की है, जब मैंने पांच सिंह साहिबान के सामने पेशी दी थी। उस समय जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गुस्से में आकर बहुत कुछ स्वीकार किया था। उन्होंने यह भी माना कि ‘हां, मेरी भाजपा से नजदीकी है।’ गुस्से में ही उन्होंने केंद्र सरकार से रिश्ते और प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की बात भी स्वीकार की।”

“यह तो सिर्फ ट्रेलर है” – वल्टोहा
वीडियो साझा करने के बाद वल्टोहा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि यह वायरल हो रहा वीडियो तो केवल ट्रेलर है। पूरी फिल्म अभी आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अब यह वीडियो जनता के सामने है, इसलिए लोग खुद तय करेंगे कि कौन सही है। वल्टोहा ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया कि पेशी के दौरान जत्थेदार ने उनसे तीखी भाषा में बात की और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।
“पता नहीं वीडियो क्यों नहीं डाली गई” – वल्टोहा
वल्टोहा ने कहा कि जब उन्हें तलब किया गया था, तब जत्थेदार ने शुरुआत में ही कहा था कि इस वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला जाएगा। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वजह है कि यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई। इसके अलावा, वल्टोहा ने कई अन्य सवाल भी उठाए।
- IAS शिखर अग्रवाल और अनंता रिसॉर्ट मामला: भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेंगी रियायतें
- Pune Metro: पीएम मोदी ने पुणे को दिया मेट्रो का तोहफा, बोले- 2014 से पहले सिर्फ 248 km था देश का मेट्रो नेटवर्क, अब 1,200 km…
- अहमदाबाद के निकोल में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने 4 को कुचला, मां-बेटे की मौत; कार से बीयर कैन बरामद
- ‘खुद अमृत पीकर जनता को जहर पिला रही कांग्रेस’, रेजीम चेंज स्टिंग पर मृत्युंजय तिवारी का बड़ा हमला
- आजम के बाद अब परिवार पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रडार पर आया पारिवारिक ट्रस्ट और पदाधिकारी

