Technology Desk: Vivo ने अपना एक और नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Vivo Y32 5G के नाम से पेश किया है। यह नया फोन न सिर्फ बड़ी बैटरी ऑफर कर रहा है, बल्कि इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी मिल रही है। फोन में 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और IP68 व IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह नया मॉडल पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo Y32 4G से अलग है, जिसमें Unisoc चिपसेट मिलता है। आइए इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo Y32 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Vivo Y32 5G में 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। साथ ही, इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। फोन की डिस्प्ले में 1,300 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन में TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, इस फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस नए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही, इस फोन में 2MP का ऑक्जिलरी सेंसर भी मिलता है। वहीं, सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। इसके साथ ही इसमें 44W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोन की बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। डिवाइस में Android 16 पर आधारित OriginOS 6, स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Vivo Y32 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vivo Y32 5G को फिलहाल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में ही लिस्ट किया गया है। यह डिवाइस Dawn Gold और Midnight Black कलर ऑप्शन में आया है, लेकिन अभी कंपनी ने इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है।

