Technology Desk: वीवो ने अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर मोबाइल प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। फोन में बड़ी फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, 6900mAh की बैटरी, 200MP कैमरा और ZEISS इमेजिंग के साथ कई AI-बेस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी ग्लोबल कीमत और भारत समेत अलग-अलग बाजारों में उपलब्धता की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Vivo X Fold6 के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X Fold6 में 8.02 इंच की 2K+ AMOLED LTPO इनर डिस्प्ले दी गई है। वहीं, कवर स्क्रीन 6.51 इंच की FHD+ AMOLED LTPO है। दोनों डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया गया है। इसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। डिवाइस को IP58, IP59, IPX8 और IPX9 रेटिंग भी मिली है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा के अलग-अलग स्तर मिलते हैं।

AI फीचर्स से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X Fold6 में OriginOS 7, जो Android 17 पर आधारित है, दिया गया है। इसमें Origin Smooth Engine के साथ Multi-Task Workbench जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Origin Workbench में एक मुख्य विंडो के अलावा चार अतिरिक्त विंडो का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं Multi-Split Screen के जरिए चार विंडो को एक साथ इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

फोन का AI Cross-App Drag फीचर यूजर्स को एक ऐप से दूसरे ऐप में कंटेंट सीधे ड्रैग करने की सुविधा देता है। इसके अलावा AI Meeting Assistant मीटिंग की ट्रांसक्रिप्शन और समरी तैयार कर सकता है। AI Captions रियल-टाइम सबटाइटल उपलब्ध कराता है, जबकि AI File Manager फाइलों को ऑटोमैटिक तरीके से नाम देने और उन्हें कैटेगरी में व्यवस्थित करने में मदद करता है।

Vivo X Fold6 में 200MP कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200MP Samsung HPB सेंसर है, जो OIS और ZEISS T* कोटिंग के साथ आता है।

इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरे में Sony LYT602 सेंसर और ZEISS ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन में 100x ZEISS HyperZoom का सपोर्ट भी मिलता है।

6900mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग

Vivo X Fold6 में 6900mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 5th Gen सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

वीवो का कहना है कि फोन को -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में डिस्चार्ज एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

चार्जिंग के लिए डिवाइस में 80W वायर्ड और 40W वायरलेस FlashCharge सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है।

भारत में कब आएगा Vivo X Fold6?

Vivo ने X Fold6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी ग्लोबल कीमत, भारत में कीमत और उपलब्धता की तारीख से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। भारतीय बाजार में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान होने के बाद इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी।