Voter List Registration 2026: जयपुर में Voter List में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस अभियान के तहत 18 से 19 साल के युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को आवेदन का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए फॉर्म-6 भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।

स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे विशेष कैंप
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों (ERO) के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए।
निर्देशों के मुताबिक, क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 18 से 19 साल के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाएंगे और उनसे फॉर्म-6 भरवाएंगे।
घर-घर पहुंचेंगे BLO, पात्र नागरिकों को देंगे जानकारी
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे लोगों तक पहुंचने के लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
बीएलओ पात्र नागरिकों को आवेदन की प्रक्रिया बताएंगे। जरूरत के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरने में भी मदद करेंगे। अभियान का उद्देश्य उन सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं हुआ है।
Voter List में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन कैसे भरें फॉर्म-6?
अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो आप निर्वाचन आयोग के पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in/
इस पोर्टल पर जाकर फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। जो नागरिक ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की मदद से ऑफलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं।
पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर खास फोकस
विशेष अभियान में 18 से 19 साल के युवाओं को प्राथमिकता के साथ मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने पात्र नागरिकों को सूची में शामिल करने की जरूरत बताई है। अभियान के जरिए मताधिकार से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को पंजीकरण का अवसर देने और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में कैंप और घर-घर संपर्क, दोनों माध्यम अपनाए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident News : मालवाहक पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, 2 घायल
- इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला: भाई-बहन ने कूदकर बचाई अपनी जान, वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
- 475 करोड़ की ‘फैंटेसी ब्रा’: कहानी उस Fantasy Bra की जिसे पहनकर काइली जेनर छा गईं, पूरी दुनिया में हो रही इसकी चर्चा, जानें इसे कौन बनाता और खरीदता है?
- ‘रोशनी नहीं बुझने देंगे, कार्बाइड गन नहीं बिकने देंगे’: लल्लूराम डॉट कॉम की मुहिम, MP में पिछले साल 284 लोग हुए थे घायल, कई ने गंवाई आंखें
- Jamtada News : जामताड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
