रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई मतदान केंद्रों में वोटिंग की गति धीमी है। चुनाव के दौरान दोनों प्रमुख दलों- कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी- के उम्मीदवारों ने मतदान कर अपने अपने पक्ष में वोटिंग के लिए जनता से अपील करते नजर आए।

बीजेपी के आशुतोष तिवारी का मुकबला कांग्रेस के घनश्याम सिंह से है। वहीं आजाद समाज पार्टाी (एएसपी) से दोमादर यादव भी मैदान में है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच है।

यहां के लोगों ने किया विरोध

दतिया विधानसभा के बसई के लखनपुर ग्राम में उपचुनाव का लोगों ने विरोध किया है। इसी विरोध के चलते लखनपुर मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों का विरोध रोड नहीं तो वोट नहीं है। पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे

मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं तथा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m