मथुरा के वृंदावन स्थित गुरु कृपा आश्रम में शुक्रवार शाम 24 वर्षीय साधु दीपक की मौत का मामला सामने आया, जिसे संत प्रेमानंद महाराज के परिकर का सदस्य बताया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
मथुरा. वृंदावन स्थित गुरु कृपा आश्रम में शुक्रवार शाम एक 24 वर्षीय साधु की मौत का मामला सामने आया. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो 2025 से आश्रम में रह रहा था और संत प्रेमानंद महाराज के परिकर में शामिल बताया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी.
जांच के घेरे में मामला
मिली जानकारी के अनुसार, आश्रम परिसर में साधु का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी. रिपोर्टों के मुताबिक, शव की स्थिति में निजी अंग कटा हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों की जांच शुरू की है.
सभी पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस
बताया गया है कि दीपक संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित परिकरों में शामिल था. वह वर्ष 2025 से गुरु कृपा आश्रम में रह रहा था.
प्रारंभिक जानकारी में यह भी बताया गया है कि साधु ने आश्रम की छत से कूदकर जान दी. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियां अभी पुलिस जांच का विषय हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


