निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में कुछ घंटे की बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कई जगह पानी से लबालब हो गए और विकास के सारे दावे पानी में ही डूब गए। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कमर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसका असर जिंदा ही नहीं बल्कि मृत इंसानों पर भी हुआ जिन्हें अंतिम सफर के दौरान भी मुश्किलें झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर: अब 10 बजे एप पर लगानी होगी हाजिरी, आदेश जारी

दरअसल, जिले के लखनादौन तहसील की गणेशगंज ग्राम पंचायत के गंज टोला से बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां नाईम शाह नाम के शख्स का निधन हो गया था। लेकिन उन्हें दफनाने के लिए ले जाने वाला रास्ता पानी से भरा हुआ था। लेकिन कड़ी मुश्किलों के बाद करीब 5 फीट गहरे पानी से होते हुए लोग जनाजा लेकर गुजरने को मजबूर नजर आए। 

यह भी पढ़ें: दम तोड़ते रिश्ते: जिस पिता ने पंचर बनाकर पाला, उनकी मौत पर कंधा देने भी नहीं पहुंचे 4 बच्चे; वृद्धाश्रम ने किया अंतिम संस्कार

बता दें कि 50 घरों की इस बस्ती में लगभग 500 मतदाता रहते हैं। इसके बावजूद बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनाजे को पानी के बीच से ले जाते लोगों की ये तस्वीरें ग्रामीण सुविधाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m