Odisha Desk, भुवेश्वर: ओडिशा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में आगामी 17 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान राज्य के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

दिनवार मौसम का पूर्वानुमान और अलर्ट

रविवार: बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, सुवर्णपुर, बौद्ध, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, पुरी, खोर्धा और नयागढ़ जिलों में गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

सोमवार: क्योंझर, मयूरभंज, रायगड़ा, कोरापुट और गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई अंदरूनी और तटीय जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

15-16 सितंबर: क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट और गजपति जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

17 सितंबर: क्योंझर, मयूरभंज, रायगड़ा, कोरापुट और गजपति जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग ने खराब मौसम और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H