लुधियाना. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। हालांकि, मीडिया में चर्चा थी कि आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार भी किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। पुलिस उसे यूएई से वापस लाने की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि मेहरों घटना वाले दिन ही यूएई फरार हो गया था।
पुलिस ने अमृतपाल सिंह मेहरों के दो साथियों को, जिन्होंने इस हत्या को अंजाम दिया था, पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि मेहरों घटना के दिन अमृतसर हवाई अड्डे से यूएई भाग गया। उसे हवाई अड्डे तक पहुंचाने में दो लोगों ने मदद की थी। इनमें से एक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

कनाडाई इन्फ्लुएंसर सुरलीन के खुलासे
कनाडा की इन्फ्लुएंसर सुरलीन कौर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कमल कौर भाभी तीन साल पहले विदेश में बसना चाहती थीं और इस बारे में उनसे बात भी की थी। भारत में टिकटॉक बैन होने के कारण वह विदेश जाकर टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करना चाहती थीं। सुरलीन ने यह भी कहा कि कमल कौर ने उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में बताया था।
सुरलीन ने दावा किया कि कमल कौर का एक बॉयफ्रेंड भी था। हाल ही में कमल कौर की एक वायरल वीडियो में एक लड़के की हंसी की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि, सुरलीन ने उसका नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो में चल रहा गाना दो महीने पहले रिलीज हुआ था, जिससे पता चलता है कि कमल कौर उस समय अपने बॉयफ्रेंड से मिली थीं।
- बस स्टैंड से ढाई माह की बच्ची का अपहरणः पुलिस की दबिश के बाद अस्पताल परिसर से सकुशल बरामद, जांच में जुटे कई एंगल
- JTET Exam : JTET परीक्षा में प्रश्नपत्र लेकर केंद्र से भाग रहा पारा शिक्षक गिरफ्तार, पाटन में FIR दर्ज
- अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारियां परखने आज पहुंचेंगे CM योगी, रामलला के करेंगे दर्शन
- दिवाली से पहले दिल्ली में बिगड़ी हवा की सेहत, कई इलाकों में AQI 400 पार
- US Plane Crash Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में भयानक प्लेन क्रैश, मिसाइल की तरह गिरा और बम की तरह फटा, जिंदा जल गए 9 लोग
