प्रवीण साहू, अभनपुर। टोकरो गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौकीदार की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के पास मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के टोकरो गांव का है। मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30) पिता जलसिंग सिदार, निवासी ग्राम तोरला, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है। परमेश्वर पिछले लगभग 6 माह से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहा था।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

मंगलवार को उसका शव तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m