संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज उमरिया जिले पहुंचे। यहां उन्होंने जिले की दो प्रमुख नदियों उमरार और मछरार के उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।लेकिन इस पर्यावरणीय कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी से जब सवाल किया गया कि प्रदेश में लगातार बड़े नेताओं के टिकट कटने के मामले में उन्हें डर नहीं लगता कि आने वाले समय में उनका टिकट भी कट सकता है, तो प्रहलाद सिंह पटेल ने बेहद आत्मविश्वास भरा जवाब दिया।
READ MORE: दतिया उपचुनाव 2026: BJP पहुंची चुनाव आयोग, जीतू पटवारी के खिलाफ की शिकायत, वहां एंट्री और प्रचार पर बैन लगाने की मांग
उन्होंने कहा कि “हम तो चाहते हैं हमें मुक्त कर दिया जाए। इसमें भय जैसा क्या है। भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं जीते हैं। आप बहुत गलतफहमी में हैं। ये कांग्रेस के लोगों से पूछिए, हम लोग तो कभी भी नमस्ते करने को तैयार हैं। मंत्री के इस बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पण और सेवा भाव से जुड़े रहते हैं, न कि पद की लालसा से।
READ MORE: भोजशाला में नमाज के लिए वैकल्पिक जगहों की तलाश में जुटा प्रशासन, 3 JCB से समतल की जा रही जमीन
प्रहलाद सिंह पटेल का यह बयान उन नेताओं के लिए भी संदेश है जो टिकट कटने की आशंका से परेशान रहते हैं। उमरिया जिले में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की रक्षा के लिए किए गए इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वृक्षारोपण के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


