संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव के पावन पर्व पर रोशनी के इस त्योहार को सुरक्षित बनाने के लिए मीडिया संस्थान ‘लल्लूराम डॉट कॉम’ ने एक बेहद सराहनीय और जनहितैषी मुहिम की शुरुआत की है-“रोशनी नहीं बुझने देंगे, कार्बाइड गन नहीं बिकने देंगे।” इस अभियान के तहत बाजार-बाजार पैनी नजर रखी जाएगी और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से भी सवाल पूछे जाएंगे, क्योंकि ‘कार्बाइड गन’ दीवाली का जश्न नहीं बल्कि मौत और अंधेरे का सामान बन चुकी है।
खतरनाक आंकड़े, छिन थी गई रोशनी
बीते वर्ष (2025) दीवाली के दौरान चलाई गई कार्बाइड गन ने मध्य प्रदेश में भारी तबाही मचाई थी, जिसके आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। राज्यभर में कुल 284 लोग कार्बाइड गन के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से करीब 30 लोगों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए छिन गई थी।
पार्षद की गुंडागर्दी ! सड़क पर ठेले हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से बदसलूकी, गाड़ी के सामने धरने पर बैठे
शहरवार घायलों के आंकड़े
भोपाल: सबसे ज्यादा 186 घायल, 15 की सर्जरी और 10 लोगों की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा।
विदिशा: 50 से ज्यादा मामले।
ग्वालियर: 35 मरीज।
इंदौर: 31 लोग घायल।
शिवपुरी: 17 मामले।
उज्जैन: 15 मरीज।
सागर: 13 लोग घायल।
जबलपुर: 3 मामले सामने आए।
Exclusive: अवैध मदरसे पर बड़ा खुलासा, हिंदू, ईसाई और यहूदियों के खिलाफ मिली भड़काऊ शिक्षा सामग्री, 26 बच्चों का रेस्क्यू
क्या है कार्बाइड गन और यह कितनी खतरनाक है?
कार्बाइड गन एक प्रकार का देसी विस्फोटक उपकरण है, जो बच्चों और युवाओं के बीच काफी प्रचलित हो रहा है।रासायनिक प्रक्रिया: इसमें कैल्शियम कार्बाइड और पानी की रासायनिक प्रतिक्रिया से एसिटिलीन गैस बनती है। जैसे ही यह गैस चिंगारी के संपर्क में आती है, एक बेहद जोरदार धमाका होता है। जानलेवा खतरा: विस्फोट के दौरान गन (पाइप) के लोहे या प्लास्टिक के टुकड़े छर्रो की तरह शरीर में घुस जाते हैं। इससे न केवल चेहरे और त्वचा के झुलसने का खतरा रहता है, बल्कि सबसे बड़ा संकट आंखों पर आता है, जिससे हमेशा के लिए दृष्टिबाधित होने का गंभीर जोखिम रहता है।
लल्लूराम डॉट कॉम की अपील और मुहिम का उद्देश्य
दीपावली खुशियों, दीपों और रोशनी का त्योहार है, न कि आतिशबाजी के नाम पर जीवनभर का अंधेरा बांटने का जरिया। लल्लूराम डॉट कॉम की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर अभिभावकों और बच्चों को इस खतरनाक उपकरण के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, प्रशासन के सहयोग से अवैध रूप से कार्बाइड गन बेचने और बनाने वालों पर शिकंजा कसना है, ताकि इस बार किसी भी घर का दिया दुर्घटना के कारण न बुझे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

