MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ से मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। कहीं कोहरा तो कहीं रिमझिम बारिश की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश और सर्दी का दौर रहेगा। वहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठिठुरन बढ़ने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ तूफान के चलते 5 नवंबर तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। आज सोमवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, अनूपपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मैहर और उमरिया में तेज आंधी चलने और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
दिन में गिरा तापमान
प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री से 7.7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में 4.9 डिग्री तक पारा लुढ़का है। पचमढ़ी-उमरिया में दिन का तापमान 23 डिग्री रहा। वहीं रात के तापमान की बात करे तो1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। बीती रात दमोह में 14.5 डिग्री, अमरकंटक में 15.1 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 15.4 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विदिशा में 50 मीटर तक विजिबिलिटी पहुंची। सीधी, सिंगरौली और नरसिंहपुर समेत 15 जिलों में आज बादल बरसेंगे। पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठिठुरन बढ़ेगी। नवंबर के दूसरे हफ्ते से ग्वालियर-चंबल संभाग में तेजी से तापमान गिरेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

