UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून में हो रही देरी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। आगामी दो दिनों तक पश्चिमी यूपी में के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच हीटवेव चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं।

इन जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट

लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, संतकबीरनगर, गाजीपुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम जानकारों के मुताबिक मानसून की रफ्तार मध्य प्रदेश में ही धीमी है, इस वजह से यूपी और आसपास तक बादलों के आने में देरी हो रही है। अब जून के अंत में भी मानसूनी गतिविधियां नजर नहीं (UP Weather Today) आएंगी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले हफ्ते से मानसून वाली बारिश शुरू हो सकती है।