शिखिल ब्यौहार, भोपाल। नौतपा के खत्म होते ही मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बेमौसम बरसात और धूलभरी आंधी ने गर्मी से तप रहे प्रदेश को राहत दी है और तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह राहत 4 दिनों तक रहेगी। उसके बाद फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें: फरार आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी! कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष से भी होगी पूछताछ, जांच के बाद दर्ज हो सकता है केस

शनिवार को नौतपा के आखिरी दिन कई जिलों में अचानक बादल छाए और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड में धूल भरी आंधी चली। इससे अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026 : MP में राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, इन 2 दिग्गजों पर लगी मुहर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले 4 दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 5 जून से एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ेगा और लू जैसे हालात लौट सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शहडोल में पेट्रोल पंप पर विवाद: 500 का Petrol मांगने पर उपभोक्ता से मारपीट, थाने पहुंचा मामला

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन गरज-चमक, 40-50 किमी/घंटा हवा की रफ़्तार से बारिश का अनुमान है। 5 जून से तापमान में बढ़ोतरी होने और लू की संभावना है। 16 जून से मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m