North 24 Pargana Hornet English School Cash-Condom and Liquor Seized: पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्ट और आपराधिक टीएमसी नेताओं की पोल खुल रही है। कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बाद अब नॉर्थ 24 परगना के प्राइवेट स्कूल से भारी मात्रा में कैश, कंडोम और शराब की बोतलें जब्त की गई है। पुलिस ने नॉर्थ 24 परगना के कांचरापाड़ा (Kanchrapara) स्थित हार्नेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से ₹1.77 करोड़ जब्त किया है। वहीं स्कूल परिसर में एक सेमी-फर्निश्ड कमरा भी मिला है जो विवाद का केंद्र बना हुआ है। मामले में पुलिस ने स्कूल के अकाउंट्स डिपार्टमेंट के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल बिकास चंद्र पाल ने इससे अनभिज्ञता जताई है।

बीजपुर के पूर्व टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी और कांचड़ापाड़ा म्युनिसिपल के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के परिवार के सदस्य स्कूल की मैनेजिंग कमिटी में हैं। इसे लेकर बीजेपी ने पूरा आरोप टीएमसी नेताओं पर लगाया है। बीजपुर के बीजेपी विधायक संदीप दास ने कहा कि ये टीएमसी के कट मनी का सबूत है।

बीजपुर के बीजेपी विधायक संदीप दास ने कहा कि पिछले कई दिनों से अफवाहें फैल रही थी कि स्कूल के अंदर भारी मात्रा में कैश छिपाया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में छापा मारा। पुलिस जब स्कूल के अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर पूरी तरह चौंक गई। स्कूल के अंदर एक अच्छी तरह से सजा हुआ बेड मिला। कमरा में एसी लगा हुआ था। वहीं वहां रखे अलमारी से कंडोम के पैकेट मिले। साथ ही भारी मात्रा में कैश मिला। कैश को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।

बीजपुर के बीजेपी विधायक संदीप दास का बड़ा दावा

संदीप दास ने कहा कि बीजपुर के पूर्व टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी और कांचड़ापाड़ा म्युनिसिपल के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के परिवार के सदस्य स्कूल की मैनेजिंग कमिटी में हैं। ये सब उनका हो सकता है। उन्होंने दावा किया क बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और कांचड़ापाड़ा म्युनिसिपल के चेयरमैन कमल अधिकारी ने यह पैसा स्कूल में छिपाया था। 2022 में सेंट्रल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के अधिकारियों ने बीजपुर के पूर्व विधायक सुबोध अधिकारी के घर पर छापा मारा था, हो सकता है कि उन्होंने भी उस समय स्कूल को फंड दिया हो।

स्कूल के प्रिंसिपल ने किया ये दावा

स्कूल के प्रिंसिपल बिकास चंद्र पाल ने कहा कि उन्हें स्कूल के भीतर रखे इस कैश और कंडोम के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कु यह कैश छात्रों से लिया गया था क्योंकि नया सत्र अप्रैल महीने से शुरू होता है। अकाउंटेंट को हर दो-तीन दिनों में यह रकम बैंक में जमा कर देनी चाहिए थी। एक प्रिंसिपल के तौर पर, मुझे केवल शैक्षणिक विभाग का प्रभार दिया गया हैष मुझे इस कैश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि इसे बैंक नहीं भेजा गया है। बेडरूम (स्टूडेंट सिक रूम) से जो भी अनुचित चीजें बरामद हुई हैं, वो मेरी कल्पना से परे हैं। मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है। यह बिल्कुल सच है कि वहां से अनुचित चीजें बरामद हुई हैं, लेकिन मुझे इसकी पूरी डिटेल नहीं पता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m