Medinipur BJP Worker Murder: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मेदिनीपुर में एक बार फिर बवाल हुआ है। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर (मिदनापुर) में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मिदनापुर में (Midnapore) बीजेपी कार्यकर्ता शमशेर खान की लाठी-डंडों से हत्या की गई। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगा है। बीजेपी कार्यकर्ता शमशेर खान की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हिंसा को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना शनिवार (26 सितंबर) सुबह की है। घटना की जांच बंगाल पुलिस कर रही है।
दरअसल 25 सितंबर को बीजेपी के मिदनापुर संगठनात्मक जिले के नए ज़िला अध्यक्ष के तौर पर सौमेन तिवारी के नाम की घोषणा के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडे लिए हुए उपद्रवियों के एक समूह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। लाठीचार्ज में एक बीजेपी कार्यकर्ता शमशेर खान की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हमला तृणमूल के उपद्रवियों ने किया है। वहीं बीजेपी नेतृत्व का दावा है कि हमला किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी ने नहीं बल्कि उपद्रवियों ने किया है। उन उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पार्टी का कहना है कि जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वो शव को घर नहीं ले जाएंगे। पुलिस फुटेज की जांच के साथ घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मई में भी हुई थी हत्या
यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई है। इससे पहले इसी साल मई में बंगाल के न्यूटाउन में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। मधु मंडल नाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता बीजेपी की जीत के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर पार्टी का झंडा लगा रहे थे, तभी झंडा लगाने को लेकर TMC के कमल नाम के कार्यकर्ता के साथ उनकी झड़प हो गई थी। हालांकि, दोनों के बीच मामला खत्म हो गया था। बाद में मधु मंडल को फोन करके उसी जगह पर बुलाया और मधु मंडल को घेरा और उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस पत्थरबाज में मधु मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


