TMC MLA Kunal Ghosh Attacked With Eggs: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आई है। टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर अंडे से हमला हुआ है। ममता बनर्जी (amata Banerjee) के विधायक कुणाल घोष पर पश्चिम बंगाल के हुगली में हमला हुआ है। घटना उत्तरपाड़ा इलाके में उस समय हुई, जब घोष श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने कुणाल घोष की कार को घेर लिया और हमला कर दिया। लोगों ने कार पर अंडे से हमला किया और उन्हें काले झंडे दिखाए। हमले में गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया।
कार पर हमला करने और उसे घेरने वाले लोग कौन थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हमलावरों की पहचान को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्रतिक्रिया का इंतजार है।
हमले का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुणाल घोष अपनी कार से जा रहे हैं। रास्ते में उनकी कार को काले झंडे लिए कुछ लोगों का ग्रुप घेर लेते हैं। वह कार के बोनट और शीशे पर हाथ पटकते दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी के विधायक हाथ जोड़कर कार से अंदर से अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं।
घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया। TMC नेताओं ने हमले के पीछे BJP का हाथ होने का आरोप लगाया है। तृणमूल नेता असित मजूमदार ने दावा किया कि यह आम लोगों का विरोध नहीं, बल्कि BJP की ओर से किया गया ‘पूर्व नियोजित हमला’ था। जबकि BJP ने TMC के आरोपों को खारिज किया है. उत्तरपाड़ा से BJP विधायक दीपनजन चक्रवर्ती ने घटना को जनता की ‘स्वाभाविक प्रतिक्रिया’ बताया।
कुणाल घोष ‘जंगलराज’ करार दिया, थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल घोष ने इसे ‘जंगलराज’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी कार पर पत्थर और अंडे फेंके और सड़क भी जाम कर दी। घोष ने दावा किया कि घटना के दौरान मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। कुणाल घोष ने कहा कि वह अब कोलकाता लौट रहे हैं और घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए सीधे लाल बाजार या भवानी भवन जाएंगे।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


