West Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आज आएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जा रहे हैं। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती में पहले रुझान में टीएमसी 27 और बीजेपी 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। नादिया में 3 सीटों पर बीजेपी आगे है।

मतगणना शुरू होने से पहले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में सनातन की सरकार आ रही है, परिवर्तन हो रहा है. बीजेपी आ रही है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमने पहले दिन जो कहा था, वही हमारी अपेक्षा आज भी बनी हुई है. दरअसल, यह हमारी अपेक्षा नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षा है। यह चुनाव जनता ने टीएमसी के खिलाफ लड़ा है. यह चुनाव ‘जनता बनाम ममता’ का है। यह अस्वीकृति का चुनाव है. जनता ने टीएमसी को नकार दिया है, और कुछ ही घंटों में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में होगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती होगी। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में  23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। इस बार के चुनाव में करीब 92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा फोकस भवानीपुर सीट पर है क्योंकि यहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

बंगाल- 293, बहुमत का आंकड़ा- 148

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m