कोलकाता। पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम अभी ईवीएम में कैद हैं. कौन सी पार्टी जीतेगी, या हारेगी, इसका खुलासा 4 मई को होगा, लेकिन उसके पहले पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के हारने और भाजपा के सत्ता में आने के संकेत मात्र से बांग्लादेश में दहशत मची हुई है.
पश्चिम बंगाल के संभावित चुनाव परिणाम को देखते हुए बांग्लादेश के रंगपुर के सांसद अख्तर हुसैन ने कहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से ढाका के लिए एक शरणार्थी संकट पैदा हो सकता है. संसद में बोलते हुए नेशनल सिटिजन पार्टी के सदस्य सचिव हुसैन ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों ने पड़ोसी देश में चिंता पैदा कर दी है.
बांग्लादेश की संसद में बोलते हुए हुसैन ने कहा, “हम चिंतित हैं. अगर पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में BJP की जीत दिखाई देती है, और अगर भाजपा वहां सरकार बनाती है, तो वे सभी ‘कांगलू’ लोगों को बांग्लादेश में धकेल देंगे. इससे हमारे लिए एक और बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो जाएगा. हम इस बात को लेकर चिंतित हैं. “
गौरतलब है कि ‘कांगलू’ शब्द का इस्तेमाल भारतीय सोशल मीडिया पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को संबोधित करने के लिए अक्सर किया जाता है. ‘कांगलू’ एक अपमानजनक शब्द है, जिसका इस्तेमाल बांग्लादेश से आए बंगाली भाषी अवैध मुस्लिम प्रवासियों के लिए किया जाता है. ये लोग अक्सर पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य पूर्वी राज्यों में रहते हैं.
इसका व्यापक संदर्भ भारत और बांग्लादेश के बीच अवैध प्रवासन, सीमा पर बाड़ लगाने और लोगों को वापस भेजने (पुशबैक) जैसे मुद्दों पर लंबे समय से चले आ रहे तनाव से जुड़ा है. पिछले 10 सालों से पश्चिम बंगाल के चुनावों में यह मुद्दा हावी रहा है, जिसमें भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के नतीजे 2026
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल के नतीजों में मोटे तौर पर ममता बनर्जी सरकार की विदाई और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. जहां एक एग्जिट पोल ने TMC को स्पष्ट बहुमत दिया है, वहीं चार अन्य एग्जिट पोल ने राज्य में BJP की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है.
जहां ‘टुडेज़ चाणक्य’ के एग्जिट पोल ने BJP की भारी जीत का अनुमान लगाया है, वहीं अन्य एग्जिट पोल ने सीटों की संख्या को बहुमत के आंकड़े के आसपास ही रखा है.
Zeeinia-ICPL एग्जिट पोल: TMC 129-145 | BJP 144-160
Matrize एग्जिट पोल: TMC 125-140 | BJP 146-161
Janmat एग्जिट पोल: TMC 195-205 | BJP 80-90 | कांग्रेस 1-3
P-Marq एग्जिट पोल: TMC 118-138 | BJP 150-175
People’s Pulse: TMC 177-187 | BJP 95-110 | कांग्रेस 1-3
Chanakya Strategies: TMC+ 130-140 | BJP 150-160
Today’s Chanakya: BJP 192 ± 11 | TMC+ 100 ± 11 | अन्य 2 ± 2 सीटें
एग्जिट पोल पर BJP, TMC
खास बात यह है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस, दोनों ही बचाव की मुद्रा में हैं. दोनों ही पार्टियां दावा कर रही हैं कि 4 मई को जब वोटों की गिनती होगी, तो वे राज्य में सरकार बनाएंगी. जहाँ एक तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है, वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वे एग्जिट पोल के नतीजों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

