इमरान खान, खंडवा। सोशल मीडिया पर हथियारों की धमक दिखाकर हवाबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। बंदूक और हथियारों को लेकर भड़काऊ रील पोस्ट करने के मामले में बोरगांव पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिस सोशल मीडिया पर युवक अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहा था, उसी सोशल मीडिया की पोस्ट ने उसे पुलिस तक पहुंचा दिया।
एक रील पोस्ट की थी
दरअसल मामला बोरगांव बुजुर्ग के दीनदयाल नगर का है, जहां रहने वाले साहिल कुरैशी पिता सईद कुरैशी ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। रील में युवक कहता नजर आया कि, ‘हमने बंदूक रख दी संदूक में… हमें फिर से हथियार उठाने के लिए मजबूर मत करो।’
डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामाः पूर्व विधायक के साथ परिजनों ने दिया धरना
आरोपी को जेल भेज दिया
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद इस तरह की पोस्ट सामने आई थी। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही बोरगांव पुलिस की नजर जब इस रील पर पड़ी, तो चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर चौकी लाया। यहां युवक कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। लेकिन पुलिस ने इसे केवल माफी तक सीमित नहीं रखा और वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

