विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वरियां से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें आरोपी ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की इतना ही नहीं उसने पुलिसवाले की वर्दी भी फाड़ दी। घटना के सामने आने के बाद आरोपी पर कई धारा लगाई गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं जसकरन सिंह ने पहले पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया फिर एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ डाली।
खबर है कि आरोपी 2020 से फरार था। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपित जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित अभी फरार हैं। थाना चोहला साहिब के एडिशनल एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि गांव वरियां के जसकरन सिंह के खिलाफ 1 मई 2020 को हवाई फायर करने व गुंडागर्दी का केस दर्ज किया था और वह फरार था गुरुवार को पुलिस को उसके बारे में पता चला तब पुलिस ने धावा बोला लेकिन पुलिस पर ही उसके परिवार वालों ने धावा बोल दिया।एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ दी गई।

आरोपित को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। उसे पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए उसके चाचा सविंदर सिंह व चाची कुलविंदर कौर के अलावा निर्मल सिंह काकू ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
- Oppo Reno 17 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 9 नवंबर को होगी एंट्री; मिल सकती है 8000mAh की बैटरी
- धनतेरस पर धन्वंतरि मंत्र के जाप से मिलेगा निरोगी काया का आशीर्वाद…
- Raghav Juyal: ‘रामायण’ में मेघनाद बन छाए राघव जुयाल, रौद्र अवतार की पहली झलक ने उड़ाए फैंस के होश
- हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव, 5 HCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; दो का तबादला
- हवस की भेंट चढ़ी मासूमः 60 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की बच्चे से किया रेप, हैरान कर देगी दरिंदगी की वारदात
