Rajasthan Desk, जयपूर: राजस्थान में इन दिनों प्री मानसून एक्टिव है, जिसके कारण कई जिलों में आंधी और तूफान के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने आज 29 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा, तो चलिए जानते हैं।
नया वेदर सिस्टम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी की गुरुवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 21 जून तक तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान में दर्ज की गई गिरावट
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, करौली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। लगातार बदलते मौसम ने गर्मी की तीव्रता को कम किया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
कब होगी मानसूम की दस्तक ?
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में इस साल मानसून थोड़ा लेट से पहुंच सकता है। 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून अभी छत्तीसगढ़ सीमा के आसपास सक्रिय है और बिहार, झारखंड के साथ ही ओडिशा के मध्य भागों से होकर आगे बढ़ रही है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 18, 2026
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

