Look for the good in every person and every situation… जीवन हमें हर दिन नए लोग और नई परिस्थितियों से सामना करवाता है। कुछ अनुभव सुखद होते हैं और कुछ कठिन। जीवन की सच्ची कला इसमें नहीं है कि हम अच्छे समय में खुश रहें और कठिन घड़ी में क्षुब्ध। हर परिस्थिति में अच्छाई खोजने की आदत डालनी होगी।

क्या आप जानते हैं, किसी व्यक्ति में अच्छाई देखते ही दृष्टा के भीतर सकारात्मकता का संचार होने लगता है। कोई न कोई विशेषता हर व्यक्ति में होती है बस जरूरत है उसे पहचानने की। सिर्फ़ कमियों पर ध्यान देना रिश्तों को कमजोर और मन अशांत बनाता है। अच्छाइयों को देखना सीख लें तो वही लोग हमारे जीवन के लिए प्रेरणा पुंज बन सकते हैं जिसकी हम कभी ख़ामियाँ ही देखा करते थे।

जीवन में कठिन समय हमें कुछ सिखाने और मजबूत बनाने के वास्ते आता है, मुश्किल वक्त हमें धैर्य सिखाता है और हमारी क्षमता को निखारता है। इस सबक को समझ लें तो परिस्थितियाँ हमें तोड़ने की जगह और बेहतर बनाती हैं। रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई

“जाकी रही भावना जैसी। प्रभु मूरत देखी तिन तैसी॥”

इसके आधार पर कही जाती है “व्यक्ति जैसा सोचता है उसे वैसा ही संसार दिखाई देता है” इसी तरह अच्छी सोच से हर जगह अच्छाई देखी जा सकती है।सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से जीवन सरल सुखद और सम्पूर्ण बन सकता है। धनात्मक सोच हमें निराशा से दूर रखती है और हर स्थिति में उम्मीद की किरण दिखाती है। जीवन वैसा ही बनता है जैसा हम उसे देखने हैं। आज की सुबह यह संकल्प लें कि हम हर व्यक्ति और हर परिस्थिति में अच्छाई की तलाश करेंगे क्योंकि यही आदत हमें सफल, संतुष्ट और खुशहाल जीवन देने वाली है।

संदीप अखिल

सलाहकार संपादक

न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ / लल्लूराम डॉट कॉम

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H