राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का पंजीयन शुरू हो गया है। किसानों को 2585 क्विंटल दाम मिलेगा। 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। प्रदेश में कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था है। ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है
गेहूं खरीदी पर सियासत शुरू
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार पर निशाना साधा है। कहा- पंजीयन शुरू करना अच्छी बात, लेकिन किसानों को भुगतान समय पर मिले। लागत के मुताबिक दाम नहीं मिल रहा है। सरकार वादा निभाए, फसलों का उचित मूल्य देने की मांग की है। किसान मेहनत कर रहा लेकिन सरकार की नियत पर सवाल उठ रहे हैं।
बीजेपी किसान हितैषी सरकार
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा- मप्र सरकार किसान हितैषी सरकार है। खुशहाल अन्नदाता सरकार का लक्ष्य है। इस बार भी खरीदी का लक्ष्य पूरा होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
जेल से छूटकर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तारः आदतन अपराधी शिब्बू खान पर दर्ज है 18 मामले


