Dharm Desk: मां अन्नपूर्णा को अन्न, धान और भोजन की अधिष्ठात्री देवी माना है। मान्यता है कि, जगत के हर प्राणी को मिलने वाला अनाज मां अन्न पूर्णा की ही असीम कृपा का परिणाम है। इसी वजह से ज्यादातर लोग अपने घर के किचन, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का फोटो जारूर लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, कई बार गलत दिशा या गलत तस्वीर लगा देने से इसका पूरा फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए, उसे स्थापित करने के क्या नियम हैं और इससे घर में क्या लाभ मिलते हैं।
रसोई में मां अन्नपूर्णा की फोटो लगाने के नियम
रसोई में मां अन्नपूर्णा का चित्र स्थापित करने के लिए बृहस्पतिवार (गुरुवार) या शुक्रवार का दिन सबसे शुभ है। इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें, फिर पूरे किचन और उस दीवार को अच्छी तरह साफ करके गंगा जल छिड़कें जहां तस्वीर लगानी हो।
रसोई घर में हमेशा ऐसी फोटो लगानी चाहिए, जिसमें मां अन्नपूर्णा, भगवान शिव को अन्न दान देती हुई दिखाई दे रही हो। इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से अन्न और धन का भंडार कभी खाली नहीं होता।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मां अन्नपूर्णा की फोटो रसोई के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में लगानी चाहिए । इस दिशा में तस्वीर लगाकर विधिवत पूजन करने से घर में सौभाग्य और सकारात्मकता का वास होता है।
यदि आपकी रसोई बहुत छोटी है या वहां फोटो लगाने की जगह नहीं है, तो आप मां अन्नपूर्णा की तस्वीर को घर के मुख्य मंदिर में भी रखकर रोजाना पूजा-प्रार्थना कर सकते है।
तस्वीर लगाने के बाद रोजाना सुबह-शाम वहां धूप और घी का दीपक जलाएं। फोटो के सामने बैठकर अन्नपूर्णा स्तोत्र या कथा का पाठ करें।
रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने के 4 बड़े फायदे
दान देती हुई मुद्रा वाली तस्वीर लगाने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती और रसोई हमेशा अनाज से भरी रहती है ।
वास्तु के अनुसार, किचन में देवी की तस्वीर होने से घर के वाता वरण से नकारात्मकता दूर होती है ।
जिस घर में मां अन्नपूर्णा का चित्र लगा होता है, वहां बनने वाला भोजन सात्विक, शुद्ध और आरोग्य देने वाला बनता है।
रसोई में देवी की उपस्थिति से घर के सदस्यों के स्वभाव में चिड़चिड़ा पन और क्रोध कम होता है तथा आपस में खुश हाली और तालमेल बढ़ता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


