Dharm Desk: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते है। इनमें रत्न धारण करना भी एक मुख्य उपाय है। प्रत्येक ग्रह का अपना एक विशेष रत्न होता है। जिसे कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव को ध्यान में रखकर धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्न पहनने से पहले उनके आपसी संबंधों की जानकारी होना भी जरूरी होता है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के अनुसार कुछ रत्नों को एक साथ धारण करना अनुकूल नहीं माना जाता। ऐसे में बिना जानकारी के अलग-अलग रत्न पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए इन रत्नों को एक साथ धारण करने से परहेज करना चाहिए।
- मोती के साथ इन रत्नों को न करे धारण
मोती को चंद्रमा का रत्न है। इसे मन की शांति और भावनात्मक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है।मोती धारण करने वाले इंसान को इसके साथ हीरा, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया और नीलम पहनने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। इन रत्नों का आपसी मेल कुंडली के अनुसार अनुकूल न होने पर इन्हें एक साथ धारण करने से बचने की सलाह दी जाती है।
- पन्ना के साथ इन रत्नों को पहनने से बचें
पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। ज्योतिषीय मान्यताओं में बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार से जोड़कर देखा जाता है। वहीं पुखराज बृहस्पति, मूंगा मंगल और मोती चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। मान्यता के अनुसार पन्ना धारण करने वाले इंसान को पुखराज, मूंगा और मोती के साथ इसे पहनने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए।ज्योतिषीय मतों में इन रत्नों का मेल अनुकूल नहीं माना जाता।
- लहसुनिया के साथ इन रत्नों को पहनने से बचें
लहसुनिया को केतु का रत्न माना जाता है। ज्योतिष में केतु को वैराग्य, आध्यात्मिकता और अचानक होने वाले बदलावों से जोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार लहसुनिया के साथ माणिक्य, मूंगा, पुखराज और मोती धारण करने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बिना कुंडली का विचार किए इन रत्नों को एक साथ पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
- नीलम के साथ इन रत्नों को पहनने से बचें
नीलम शनि ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे धारण करने से पहले कुंडली में शनि की स्थिति का विचार करना जरूरी बताया जाता है। मान्यता के अनुसार, नीलम के साथ माणिक्य, मूंगा, मोती और पुखराज पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। बिना जानकारी के एक से अधिक रत्न धारण करना उचित नहीं माना जाता।
रत्न धारण करने से पहले रखें ध्यान
किसी भी रत्न को पहनने से पहले जन्मकुंडली में संबंधित ग्रह की स्थिति और दूसरे ग्रहों के साथ उसके संबंधों का विचार करना जरूरी होता है। केवल दूसरों को देखकर या मनपसंद रत्न चुनकर उसे धारण करने के जगह योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना अच्छा होता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

