अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की में सीजफायर का ऐलान किया. यह बयान व्हाइट हाउस ने दिया है. मेलानिया ट्रम्प ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जंग के मोर्चे पर स्थित ओलेश्की शहर में स्थानीय युद्धविराम समझौता कराया है। यह समझौता 29 अक्तूबर 2026 से लागू होगा.
फर्स्ट लेडी के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने ओलेश्की में अस्थायी रूप से सभी सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति जताई है.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की में सीजफायर का ऐलान किया. बताया जा रहा है कि दोनों देशों ने ओलेश्की में अस्थायी रूप से सभी सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमति जताई है. इस अस्थाई विराम का उद्देश्य शहर में मानवीय सहायता पहुंचाना और एक सुरक्षित रास्ते के जरिए आम नागरिकों को वहां से बाहर निकालना है.
मेलानिया के ऑफिस के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि रूस और यूक्रेन दोनों ही इस इलाके में कुछ समय के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने पर राजी हो गए हैं. ओलेश्की शहर में कुल 24 हजार लोग रहते हैं. अब वहां केवल 2 हजार निवासी ही बचे हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं और लगभग 50 बच्चे शामिल हैं.
युद्ध से तबाह इस शहर में नागरिक फंसे हुए हैं और वहां भोजन की भारी कमी है. उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, रूस के कब्जे वाले ओलेशकी में यह सीमित युद्धविराम 29 अक्टूबर से शुरू होगा.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के खिलाफ मॉस्को के युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इसके लिए वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से दूर होकर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर फिर से रुख कर रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

