Nashik TCS Hindu Girls Sexual Harassment Case: भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड यानी टीसीएस के नासिक दफ्तर में हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के दफ्तर में इस तरह के घिनौने खेल ने सभी को सोचने को मजबूर कर दिया है। नासिक टीसीएस ऑफिस में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में एक नाम लगातार जांच के केंद्र में बना हुआ है, वो HR एग्जीक्यूटिव निदा खान (nida khan) है। निदा खान को कौन हैं निदा खान? जिसे TCS में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न का मास्टमाइंड कहा जा रहा है। निदा खान पर पीड़ितों पर दबाव बनाने, धार्मिक परिवर्तन कराने और आरोपी नेटवर्क को सपोर्ट करने के आरोप शामिल हैं।
नासिक पुलिस की 40 दिनों की जांच के बाद अब तक नौ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें छह टीम लीडर्स और एचआर विभाग की अधिकारी समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। इस पूरे प्रकरण में निदा खान, जो नासिक यूनिट की मानव संसाधन (एचआर) मैनेजर थीं, इसको मुख्य आरोपी बताया गया है। पहली FIR में आरोपी के तौर पर नाम सामने आने के बाद से ही वह फरार है। SIT उसकी तलाश में जुट गई है।

इस मामले के संबंध में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। आरोपियों में शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, आसिफ अंसारी और दानिश शेख शामिल हैं। उन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक की देखरेख में, इस मामले की जांच ACP क्राइम संदीप मितके के नेतृत्व वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपों में यौन अपराध और काम की जगह पर धार्मिक दबाव बनाने के दावे, दोनों शामिल हैं।

नमाज पढ़ने और मुस्लिम कपड़े पहनने के लिए मजबूर करती थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, निदा खान सिर्फ एक कर्मचारी भर नहीं थी, बल्कि उस ग्रुप का सक्रिय हिस्सा थी, जिस पर कर्मचारियों को निशाना बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस का दावा है कि उसने आरोपी टीम लीडर्स का न केवल साथ दिया, बल्कि कई मामलों में उनकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भी भूमिका निभाई। निदा खान पीड़ित महिलाओं के संपर्क में रहती थी। उन्हें इस्लामिक रीति-रिवाजों के पालन के लिए दबाव डालती थी। कई पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि निदा खान ने उन्हें नमाज पढ़ने, खास तरह के कपड़े पहनने और धार्मिक तौर-तरीकों को अपनाने के लिए मजबूर किया।
टीम लीडर्स उसे ‘डेयरडेविल’ कहकर बुलाते थे
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पुरुषों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के दौरान वह उनका समर्थन करती थी। आरोपी टीम लीडर्स उसे ‘डेयरडेविल’ कहकर बुलाते थे, जबकि पीड़ित उससे डरते थे। आरोप है कि वह पीड़ितों का अपमान करती थी। उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखने का काम करती थी।
12 पीड़िता सामने आ चुकीं
पुलिस का मानना है कि वो इस नेटवर्क की प्रमुख कड़ियों में से एक थी। जांच में यह भी सामने आया है कि निदा खान एक WhatsApp ग्रुप का हिस्सा थी, जिसमें आरोपी आपस में संवाद करते थे। इस ग्रुप में कर्मचारियों को लेकर चर्चा होती थी. वहां यह तय किया जाता था कि किसे कैसे प्रभावित करना है। WhatsApp ग्रुप की कई चैट डिलीट कर दी गई हैं, लेकिन फोरेंसिक टीम उनकी रिकवरी में जुटी है। इस केस में अब तक 12 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जबकि संख्या बढ़ने की आशंका है। इनमें से कई पीड़ितों ने बताया है कि आरोपी उन्हें गालियां देते थे। गलत तरीके से छूते थे और उनके धार्मिक विश्वासों को आहत करते थे। इसके साथ ही उन पर उनके धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जाता था।
जांच जारी है, अभी तक कोई चार्जशीट दायर नहीं
पुलिस ने बताया कि जांच अभी भी जारी है और अब तक कोई चार्जशीट दायर नहीं की गई है। SIT भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत यौन उत्पीड़न, मारपीट और धार्मिक दबाव से जुड़े आरोपों सहित सभी शिकायतों और सबूतों की जांच कर रही है। इस मामले ने IT क्षेत्र में कार्यस्थल की सुरक्षा, युवा कर्मचारियों की संवेदनशीलता और बड़े संगठनों में आंतरिक शिकायत निवारण प्रणालियों की प्रभावशीलता को लेकर बहस को फिर से तेज़ कर दिया है।
निदा खान कौन हैं?
निदा खान सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) की पूर्व छात्रा है। वे नासिक टीसीएस बीपीओ यूनिट में प्रबंधकीय एचआर पद पर तैनात थी और कंपनी की आंतरिक शिकायत निवारण समिति (आईसीसी) की सदस्य भी थी। उसकी जिम्मेदारी में कर्मचारियों की शिकायतों को संभालना, कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करना और पीओएसएच (यौन उत्पीड़न निवारण) अधिनियम के तहत अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन कराना शामिल था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पुणे से जुड़ी हुई थी और जनवरी 2026 में कंपनी छोड़ चुकी थीं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

