Who Is Petal Gahlot: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपनी स्पीच पुराना राग ‘कश्मीर राग’ अलापते हुए सिंधू नदी का पानी रोकने पर युद्ध की गीदड़ भभकी दी। साथ ही भारत में इस्लामोफोबिया को झूठा प्रोपेगैंडा भी फैलाने की कोशिश की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत (Petal Gehlot) ने करारा जवाब देते हुए शहबाज शहबाज के दावों और धमकियों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाए। पेटल गहलोत के जवाब से पाक पीएम शहबाज शरीफ पाकिस्तानी डेलीगेट्स मुंह छुपाते नजर आएं।
पेटल गहलोत ने जिस तरह पाक पीएम को अपने जवाब में घेरा है उनके इस हौसले और साहस की चर्चा हो रही है। पाकिस्तान के झूठ पर उसे दो टूक सुनाने वाली पेटल गहलोत ने कश्मीर मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि ‘यह मेरे देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा। अगर कश्मीर की बात करनी ही है, तो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की ओर ध्यान दें।
कौन हैं पेटल गहलोत
पेटल गहलोत भारत की संयुक्त राष्ट्र में सलाहकारों में से एक हैं। उन्हें जुलाई 2023 में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने 2020 से 2023 तक तीन साल तक विदेश मंत्रालय की यूरोपियन वेस्ट डिविजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम किया था। अंडर सेक्रेटरी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह भारतीय मिशन/कांसुलेट, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भी तैनात रहीं थीं।

गहलोत ने बैचलर की पढ़ाई सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से आर्ट्स में की। जिसमें उन्होंने राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मोंटेरे से भाषा व्याख्या (language interpretation) और अनुवाद में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।
पेटल गहलोत को म्यूजिक में भी रुचि
पेशेवर उपलब्धियों के अलावा, पेटल गहलोत म्यूजिक में भी रुचि रखती हैं। नियमित रूप से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनमें उनका ‘बेला चाओ’ (Bella Ciao) और एलपी (LP) का ‘Lost On You’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासा लोकप्रिय हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र में साबुन लगाकर पाकिस्तान को धो डाला
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग करार दिया है। पेटल गहलोत ने UNGA के मंच पर साफ कहा कि भारत सिर्फ पीओके पर बात करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आतंकवाद, धोखेबाजी और दोहरेपन की नीति से न तो उसे और न ही दुनिया को कोई फायदा होगा।

गहलोत ने शरीफ के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज दोपहर महासभा ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब टिप्पणियां सुनीं। यह ऐसे समय में हुआ है, जब न्यूयॉर्क शहर और दुनिया ने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना की प्रमुख अकादमी के ठीक पास रह रहा था। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने इसी संस्था के सामने गहरी श्रद्धा दिखाई। पेटल गहलोत ने कहा कि यह सब उस बात से ही उम्मीद की जा सकती है, जिसे खुद पाकिस्तानी लोग ‘फॉर्म 47 सरकार’ कहते हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


