Sanwaliya Seth Donation: चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से इस बार रिकॉर्ड स्तर का दान सामने आया है। एक महीने तक चली गणना प्रक्रिया के बाद कुल दान राशि 40 करोड़ 81 लाख रुपये से अधिक दर्ज की गई है।

मंदिर मंडल के अनुसार, इस राशि में से लगभग 33 करोड़ 15 लाख रुपये नकद भंडार पेटियों से प्राप्त हुए, जबकि ऑनलाइन माध्यम और भेंट कक्ष से करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपये का दान आया। गणना कार्य के लिए करीब 180 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच संपन्न हुई, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
गणना के दौरान भंडार से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी प्राप्त हुई। इसमें लगभग 1 किलो 738 ग्राम सोना और करीब 111 किलो चांदी शामिल है, जिसे मंदिर प्रशासन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
इसके साथ ही दानपात्र से 25 से 30 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है जब इतनी विविध विदेशी मुद्रा एक साथ प्राप्त हुई है।
भक्तों की इस अपार श्रद्धा के पीछे एक बहुत खास वजह है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि बड़ी संख्या में भक्त अपनी आय का एक हिस्सा सांवलिया सेठ को समर्पित करते हैं। व्यापार में लाभ के बाद मन्नत पूरी होने पर दान देने की परंपरा यहां लंबे समय से चली आ रही है।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि यह बढ़ता दान केवल आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का संकेत है।
पढ़ें ये खबरें
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
- मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर 5001 दीपों से जगमगाया नवदुर्गा मंदिर, भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर जासूसी का आरोप, FIR दर्ज : LoC, अरुणाचल पर कर रही थी रिसर्च ; ChatGPT से बनाए नोट्स
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल
