नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के उमरी में रहने वाले साजिद खान पर 41 वर्षीय एक विधवा महिला को 10 साल तक साथ रखने और दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम को लेकर उसका कटंगी में पैदल जुलूस निकाला गया।

READ MORE: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस: मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विस्फोट में 6 लोगों की गई जान 

जानकारी अनुसार पीड़ित महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें साजिद खान पर आरोप लगाया कि साजिद खान ने उसे प्रेम जाल में फांसते हुए 10 साल तक अपने साथ रखा और दैहिक शोषण किया। अब वह उसे छोड़कर किसी अन्य युवती को फंसा कर शादी करने वाला है। इसके अलावा आरोपी ने उसके जमीन जायदाद और अन्य प्रापर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE: PhonePe में बैलेंस देखकर बिगड़ी नियत: पैसे के लालच में 14 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या, 10 दिन बाद जंगल से बरामद हुआ कंकाल   

ऐसी भी खबर है कि साजिद खान ने अन्य हिंदू लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद किया है। जो अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि और भी शिकायत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m