मोगा. पंजाब के मोगा जिले के पत्तो हीरा सिंह गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले अपने पति के हाथ-पैर बांधे और फिर तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर में ही बंद कर दिया गया। कई दिनों तक लाश घर में पड़ी रही, जिससे इलाके में बदबू फैलने लगी।
स्थानीय लोगों ने जब बदबू की शिकायत की तो मृतक के भाई ने घर का ताला खोला और अंदर लाश देखकर दंग रह गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी के साथ रहती थी पत्नी
मृतक अमनदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी भाभी जसविंदर कौर का निहाल सिंह के रहने वाले गुलजार सिंह के साथ अवैध संबंध थे। यह मामला पहले पंचायत में भी उठ चुका था। जसविंदर पिछले कुछ सालों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी, लेकिन वह कभी-कभी अपने पति अमनदीप के पास भी आया करती थी। हरदीप ने बताया कि अमनदीप ने कई बार कहा था कि जसविंदर उसकी हत्या करना चाहती है।

हरदीप ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है और लोग स्तब्ध हैं।
- ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नाम पर अयोध्या में विपक्ष का आंदोलन, सपा-कांग्रेस ने CEC के इस्तीफे की मांग
- बड़ा हादसा: अछोटा पुल से 25 फीट नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
- अफसरों से गुहार बेअसर! सीसी रोड और नाली की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कुत्ते को सौंपा ज्ञापन
- गांधी जयंती: CM ने बापू टावर में गांधी की नई प्रतिमा का किया अनावरण, ऑनलाइन टिकटिंग भी शुरू
- चुनावी सभा बनी जंग का मैदान: बहराइच में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, PAC बल तैनात

