हेमंत गुर्जर, बागली(देवास) मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पत्नी की मौत को आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
READ MORE: उज्जैन पुलिस का सुपर स्निफर डॉग ‘लक्की’: 5 साल में 4 ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाकर जीता 10 हजार का इनाम, नाक की ताकत से खोले हत्या के राज
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को जितेंद्र भील ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया।
READ MORE: माली बना ‘सर्जन’: जिसका काम पौधे सींचना, वो लगा रहा इंसानों को टांके! मऊगंज के नईगढ़ी अस्पताल में डॉक्टर नदारद
जांच में सामने आया कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील कांटाफोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


