Rajasthan Desk, बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में पानी की टंकी के अंदर मिले व्यक्ति के शव का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ उसे मौत के घाट उतारा था। शराब पिलाकर मारपीट करने के बाद उसे पानी के टंकी में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। गरल के रहने वाले तेजा राम भील की लाश 4 जून को पानी की टंकी के अंदर मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर तेजा की पत्नी नेतल देवी को हिरासत में लिया गया, जिसने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया।
जांच में सामने आया कि नेतल का गुमान सिंह नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था और दोनों के रिश्ते के बीच तेजा राम भील रोड़ा बन रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लानिंग के तहत नेतल और उसके प्रेमी ने तेजा को शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में बेहोश होने के बाद उसे पानी के टंकी में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने नेतल देवी और उसके प्रेमी गुमान सिंह को 18 जून को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने नेतल को ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है और गुमान सिंह को पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

