कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है, जहां एक तरफ कांग्रेस बदलाव की लहर का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा ट्रिपल इंजन सरकार के दम पर जीत का भरोसा जता रही है।
चुनावी माहौल में दोनों दलों की बयानबाजी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है और जनता के बीच ‘कमल बनाम हाथ’ की सीधी टक्कर साफ दिखाई दे रही है।
कांग्रेस का दावा नगर निकायों में जनता बदलाव के पक्ष में खड़ी है
कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि इस बार हरियाणा के नगर निकायों में जनता बदलाव के पक्ष में खड़ी है और विकास, ईमानदारी व जनसेवा के नाम पर कांग्रेस को मौका देने का मन बना चुकी है। पार्टी नेताओं का दावा है कि भाजपा सरकार के विकास के दावों को जनता ने खारिज कर दिया है और अब पारदर्शिता व जनहित की राजनीति के लिए कांग्रेस की ओर रुख किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है और पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को और रफ्तार दी जाएगी।
नगर निगम चुनाव में सियासी बयानबाजी पर
भाजपा का दावा है कि 10 मई को हर वार्ड में कमल का बटन दबेगा और नगर निगमों में एक बार फिर पार्टी का परचम लहराएगा।कुल मिलाकर, हरियाणा के नगर निगम चुनाव में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है और दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता बदलाव के नारे के साथ जाती है या फिर ट्रिपल इंजन के वादे पर भरोसा जताती है।

