चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में विद्युत विभाग के अधिकारी को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए गए। पुलिस ने अनवर, साधना, सहित अन्य दो लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बाणगंगा थाने का है।
एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक, फरियादी शिवलाल करवड़िया विद्युत विभाग के कार्यपालक निदेशक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने शिकायत की है कि साधना नाम की महिला ने उन पर झूठे दुष्कर्म का आरोप लगाय। साथ ही अखबार में गलत खबर छाप कर ब्लैकमेलिंग की। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए थाने पर एक शिकायती आवेदन दिया जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल कर अनवर खान, सिद्दीकी खान और फारूक खान सहित महिला साधना के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
अनवर, सिद्दीकी और फारूक भाई हैं जिन पर पहले भी प्रकरण दर्ज हैं। तीनों आरोपी विद्युत विभाग के कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर रहे थे जिसमें पुलिस ने 7 दिन पहले हुए प्रकरण में अनवर खान और सिद्दीकी खान को गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने उनके भाई फारूक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सहित महिला साथी साधना की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

