इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने घायल पिता का इलाज कराने महिला के साथ परिसर की ही पल्मोनरी बिल्डिंग में धमकाकर दुष्कर्म किया गया। घटना की शिकायत मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : ‘जंगल बचाने’ उतरा वन अमला: बुरहानपुर में 55 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त, 10 अवैध टप्पर किए जमींदोज

पीड़िता का पीछा करते हुए अस्पताल पहुंचा था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पिता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया था। महिला अस्पताल में रहकर अपने पिता की देखभाल कर रही थी। इसी दौरान आरोपी राहुल कसरा महिला का पीछा करते हुए मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गया।

जान से मारने की दी धमकी

आरोपी राहुल कसरा ने महिला को अकेला देखकर उसे घेर लिया और जबरन धमकाकर मेडिकल कॉलेज की पल्मोनरी बिल्डिंग की तरफ ले गया। वहां आरोपी ने महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता सहम गई है।

राहुल कसरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और गढ़ा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें : पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात: बेनी सागर तालाब में तैरते मिले दो नवजात बच्चों के शव, इलाके में सनसनी

सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

राहुल सीएसपी आशीष जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपी राहुल कसरा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m