प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमला में 18-19 जून की दरमियानी रात एक मजदूर दंपत्ति के साथ गंभीर वारदात सामने आई है । यहां अपने पति और बच्चे के साथ खेत की रखवाली कर रही महिला को निशाना बनाया गया।
READ MORE: आदिवासी बालक की मौत! 5 दिन बाद भी नहीं आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजन बोले- संदिग्धों से पुलिस नहीं कर रही पूछताछ
देर रात करीब 2 से 3 अज्ञात बदमाश खेत पर पहुंचे और उन्होंने पहले महिला के पति को डरा-धमकाकर जबरन कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद एक आरोपी ने महिला के पास आकर पानी मांगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
READ MORE: भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने तलाश की तेज
घटना के समय महिला का बेटा भी वहीं मौजूद था और वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पति के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों और खेत मालिक की मदद से बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस घटनास्थल के पास पवन चक्की क्षेत्र से हुए बिजली के तार चोरी की घटना से भी इस वारदात के तार जोड़कर देख रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।

