अजयारविन्द नामदेव, शहडोल। आमतौर पर कहा जाता है कि महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं, लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूटता है तो वे अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी हो जाती हैं। शहडोल जिले के धनपुरी में ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला, जहां एक महिला ने बाइक ठीक नहीं करने से नाराज़ होकर मिस्त्री का कॉलर पकड़ लिया और उसे बीच सड़क पर घसीटते हुए थाने ले जाने लगी, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग महिला को आज की नारी तो कोई झांसी की रानी बता रहा है।
READ MORE: असली कौन, नकली कौन? डॉक्टर भतीजे की डिग्री की आड़ में MP की 3 जिलों में रिश्वतखोरी; लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा शातिर चाचा!
अनूपपुर जिले के चचाई निवासी अनिल गुप्ता अपनी स्प्लेंडर बाइक बनवाने धनपुरी के अमरकंटक रोड स्थित मिस्त्री फारूक के पास पहुंचे थे। आरोप है कि मरम्मत के बाद पैसे लेने के बावजूद बाइक दोबारा खराब हो गई, जिससे अनिल और उनकी महिला मित्र को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। जब वे शिकायत लेकर वापस पहुंचे तो मिस्त्री ने कथित तौर पर दोबारा बाइक ठीक करने से मना कर दिया। बस फिर क्या था, महिला ने मिस्त्री का कॉलर पकड़ लिया और उसे सड़क पर घसीटते हुए धनपुरी थाने की ओर ले चली। इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

