टुकेश्वर लोधी, आरंग. छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई है. उसे घर से निकले 7 दिन हो चुके हैं. लेकिन उसका अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस और परिजनों ने अब इस मामले में लोगों से मदद की अपील की है.


जानकारी के मुताबिक, महिला का की पहचान सकुन लोधी (उम्र 26 वर्ष), पति- कैलाश लोधी है. वह अपने पति के साथ आरंग थाना क्षेत्र के नये बिजली ऑफिस के पास खमतराई रोड में रहती है. वह 29 जनवरी को वह अपने दोनों बेटों प्रियांशु लोधी(उम्र 8 वर्ष) और हिमांशु (6 वर्ष) को स्कूल छोड़ने निकली थी. इस दौरान उसके साथ उनकी 3 साल की बेटी रत्ना भी थी. लेकिन काफी देर होने पर भी जब सकुन अपनी बेटी के साथ घर नहीं लौटी तो परिजन उनका पता करने स्कूल पहुंचे. लेकिन वहां न तो बच्चे थे और न ही सकुन थी. इसके बाद से परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सकुन और बच्चों की पतासाजी की. लेकिन कहीं पता न चलने पर उन्होंने पुलिस में उनके गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
लापता महिला और बच्चे:

बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. इससे पहले भी वह साल 2019 में घर से निकल गई थी और फिर रायपुर शहर में मिली थी.
अब उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकले 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन कहीं उनका पता नहीं चल पाया है. आरंग पुलिस और उसके परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की है.
पुलिस ने सकुन और उसके बच्चों का पता चलने पर अपने नजदीकी थाना या आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह को मो.न. 9479191052 पर सूचित करने की अपील की है.

ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- इंटर्न डॉक्टरों से जुड़ी बड़ी खबर: स्टाइपेंड को लेकर बैठक में हुआ ये फैसला, लाठीचार्ज का कर रहे थे विरोध
- त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, आरा जंक्शन के रास्ते चलाई गईं 3 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
- शिक्षक दिवस पर डांस का VIDEO वायरल : बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया… पर छात्रों के साथ थिरके टीचर, गाने के चयन पर उठे सवाल
- मोतिहारी में पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 21 पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली में 1 करोड़ रुपये की लूट से हड़कंप, ITO के पास ऑटो रोककर पिस्टल के दम पर वारदात


