ODISHA DESK, केन्द्रापड़ा: ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपाड़ा इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 54 वर्षीय महिला ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक खूंखार मगरमच्छ के चंगुल से खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महाकालपाड़ा ब्लॉक के जंगलघेरी (पेटाचेला) गांव की रहने वाली छवि पात्रा गुरुवार को गांव के पास स्थित रामचंडी गालिया नदी के किनारे बर्तन मांज रही थीं। इसी दौरान पानी में छिपे एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने छवि के पेट और हाथ को अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया और उन्हें गहरे पानी की ओर खींचने लगा।

जब मगरमच्छ छवि को पानी के अंदर खींच रहा था, तब उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके हाथ में एक स्टील का चम्मच था। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने उसी चम्मच से मगरमच्छ की आंखों पर जोरदार प्रहार करना शुरू कर दिया। आंखों पर चोट लगने से मगरमच्छ की पकड़ ढीली पड़ गई, जिसका फायदा उठाकर छवि किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर किनारे की ओर भागीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।

घटना की सूचना मिलते ही मरीन पुलिस मौके पर पहुंची और छवि को तुरंत महाकालपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, चोटें गहरी होने के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें केन्द्रपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें