इदरीश मोहम्मद, पन्ना। पन्ना जिले की ग्राम पंचायत खोरा के मजरा दानीपुरवा से प्रशासनिक दावों और सरकारी विकास की पोल खोलती बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सेवानिवृत्त शिक्षक चुनवाद सिंह की छोटी बहू के निधन के बाद जब ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए निकले, तो गांव में पक्का श्मशान घाट न होने के कारण उन्हें खुले मैदान में ही चिता सजानी पड़ी।
READ MORE: पुल पर मोबाइल, नदी में मिला शव! नदी में कूदे युवक की 1 KM दूर मिली लाश
तैयारी चल ही रही थी कि अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। चिता और शव को भीगने से बचाने के लिए ग्रामीणों को आनन-फानन में प्लास्टिक की पन्नी और तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। घंटों की कड़ी मशक्कत और तिरपाल की छांव में जैसे-तैसे अग्नि संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
READ MORE: रायसेन जेल में गोलीकांड: कैदी ने आरक्षक पर चलाई गोली, ड्यूटी में लापरवाही पर जेल अधीक्षक निलंबित
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि “जीवित रहते सुविधाएं मिलना तो दूर, अब मरने के बाद भी दो गज की छत नसीब नहीं हो रही है। सरपंच, सचिव और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पक्का श्मशान घाट और टीन शेड नहीं बना, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



