वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘नया भारत’ समग्र विकास की अवधारणा को साकार करते हुए ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को सिद्ध कर रहा है।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण हुआ

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नए भारत’ के निर्माता, विश्व के सबसे लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में मातृशक्ति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कर-कमलों से ₹6,330 करोड़ से अधिक की लागत वाली 163 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ अमृत भारत एक्सप्रेस (बनारस से पुणे एवं अयोध्या से मुंबई) ट्रेनों का फ्लैग ऑफ एवं बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण भी हुआ।

READ MORE: ’40 वर्षों से बहनों का अधिकार अटका था…’, काशी में गरजे PM मोदी, कहा- ये जानते हैं कि अगर बेटियां ऊपर आ गई तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा

प्रधानमंत्री का जताया आभार

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘नया भारत’ समग्र विकास की अवधारणा को साकार करते हुए ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को सिद्ध कर रहा है। इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री का आभार एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।